7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खानपुर विधानसभा में किया सड़क का उद्घाटन

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खानपुर विधानसभा में किया सड़क का उद्घाटन

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंघेडी में रविवार को विकास कार्यों के क्रम में सड़क का उद्घाटन किया गया। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैंघेडी सहित खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए इसके लिए संबंधित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खानपुर विधानसभा में किया सड़क का उद्घाटन

See also  एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, 13 लाख 85 हजार मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब करने का आरोप, मनोज रावत बोले बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ खेल

रानी देवयानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह पुंडीर पुंडीर, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह,संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद मनोज मेहरा, पार्षद यूजुर प्रजापति, डॉ नवनीत शर्मा, विक्रम गर्ग, सुमन रौतेला, देशपाल रोड,सुबोध शर्मा, अमित चौधरी, भूपेंद्र पुंडीर, महावीर सिंह , गुरजिंदर सिंह, सचिन पंवार,कवित कुमार, लखमीर सिंह, एस एन सिंह, बी के पांडे, एम विश्वास, धर्म सिंह पुंडीर, जावेद, बीना नेगी, ललित पाल,विजय सिंह पंवार, लीला धर मंडोली, देवेंद्र त्यागी,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  एससी एसटी समुदाय के लोगों से सीएम धामी ने की मुलाकात

सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथि एवं कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के निवास पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और समाज एवं राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरणादायक पहल लोगों तक पहुंचती है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना तथा जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

See also  देहरादून में मनाया गया उल्लास पर्व, सीएम धामी ने की शिरकत