27 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर हमले का ऋषिकेश में विरोध, पुतला फूंककर जताई नाराजगी

किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर हमले का ऋषिकेश में विरोध, पुतला फूंककर जताई नाराजगी

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ किच्छा नगरपालिका चुनाव के दौरान हुई कथित हाथापाई और हमले के विरोध में श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। घटना को लेकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

इस अवसर पर *प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला* ने कहा कि भाजपावराज में गुंडा तत्वों को बढ़ावा मिला है तभी एक चुने जनप्रतिनिधि के ऊपर पुलिस की मौजूदगी में हमला किया जाता है यह भाजपा के कानून व्यवस्था की पोल खोलता है और साफ पता चलता है कि भाजपा के राज में ऐसे गुंडो को शह देकर अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है । विधायक पर हमला जैसी घटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर हमले का ऋषिकेश में विरोध, पुतला फूंककर जताई नाराजगी जनप्रतिनिधि के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार का विरोध करते रहेंगे तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

See also  मुख्य सचिव के उत्तरकाशी दौरे का दूसरा दिन

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल* ने कहा कि किच्छा की घटना ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पूरे प्रकरण को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज मजबूती से उठाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।

*श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल पंवार* ने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट है। उन्होंने कहा कि सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

See also  चंपावत फर्जी गैंगरेप केस: आनंद सिंह मेहरा को अब निचली अदालत से बेल की उम्मीद, कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल!

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांता प्रसाद कंडवाल, उपाध्यक्ष सत्याभामा, श्यामपुर मंडलम अध्यक्ष सनमोहन सिंह रावत, गुमानीवाला मंडलम अध्यक्ष रविन्द्र दत्त उनियाल, उपाध्यक्ष सरदार वारयाम सिंह, महासचिव हेमू पुंडीर, पूर्व प्रधान सतीश रावत, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद पोखरियाल , महासचिव बीना बडोला, सतीश रावत, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद पोखरियाल, महासचिव पुनीत कुमार शर्मा, सचिव इंदू, सचिव आभा, सचिव मीना थापा, हर्ष कुमार, रोहित नेगी, हर्षपति सेमवाल, विनोद रावत, जीतू रांगढ सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  पशुपालकों के साथ हो रहा मजाक, लीटर और किलो के जाल में किसने उलझाया?
Ad 2