28 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गोपेश्वर में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

गोपेश्वर में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों द्वारा 30 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोपेश्वर में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता मिलन में प्रताप सिंह निवासी रौलीग्वाड़ द्वारा मुआवजा भुगतान से संबंधित शिकायत रखी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित भूमि अध्याप्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मनमोहन सिंह निवासी देवर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल कनेक्शन से संबंधित समस्या रखी। इस पर उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सहमति से प्रकरण का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

See also  किच्छा में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ पर हमले का ऋषिकेश में विरोध, पुतला फूंककर जताई नाराजगी

दिगपाल सिंह निवासी सुनाली द्वारा प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत से संबंधित शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

कुलदीप नेगी द्वारा नाम परिवर्तन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई। प्रकरण में उपजिलाधिकारी चमोली एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

राकेश रावत द्वारा भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायत पर उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिषेक रावत निवासी बमियाला की नेटवर्क कनेक्टिविटी से संबंधित शिकायत पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बलवीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 द्वारा सेप्टिक टैंक से रिसाव की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर को संबंधित पक्ष को तीन दिन के भीतर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 36 शिकायतें आईं, संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश

इसके अलावा राकेश लाल, ललिता तिवाड़ी, आत्माराम, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

जनता मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति विभाग के 3, वन विभाग के 6, लोक निर्माण विभाग के 21, श्रम विभाग के 6, पंचायतीराज विभाग के 5 तथा नगर पालिका के 9 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए पोर्टल पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति भी निर्धारित समय पर दर्ज की जाए।

See also  चंपावत फर्जी गैंगरेप केस: आनंद सिंह मेहरा को अब निचली अदालत से बेल की उम्मीद, कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल!

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित समाधान है। इसलिए अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।