28 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही, सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 10 पेटी शराब की बरामदगी तथा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही, सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 10 पेटी शराब की बरामदगी तथा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) की तलाशी लेने पर वाहन से कुल 10 पेटी (72 बोतल, 24 हाफ एवं 144 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई।  अवैध शराब के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही, सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 10 पेटी शराब की बरामदगी तथा एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

शराब परिवहन करने के मामले में जयवीर सिंह पुत्र सतेसिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

See also  धामी ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।