29 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चुनाव आयोग के खिलाफ ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग

चुनाव आयोग के खिलाफ ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूचियों में बदलाव तथा भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आज परवादून जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जयश्री फार्म, देहरादून रोड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए और ऋषिकेश तहसील की ओर विशाल मार्च किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किर तहसील के बाहर नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया । चुनाव आयोग के खिलाफ ऋषिकेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग

आज प्रदर्शन में ऋषिकेश महानगर कांग्रेस, डोईवाला नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस, श्यामपुर तथा रायवाला ब्लॉक कांग्रेस सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “वोट हमारा—हक हमारा” और “वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए मताधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद की।

*परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र* ने कहा कि आज का प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब मांगता रहेगा।

See also  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कीर्तिनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र की असली ताकत जनता के मत में निहित है। यदि किसी मतदाता को अपने मताधिकार के संबंध में आशंका होती है तो उसका समाधान करना निर्वाचन व्यवस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश महानगर कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार हर लोकतांत्रिक संघर्ष में मजबूती से खड़ी रहेगीl उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार SIR के माध्यम वोट चोरी कर देश में लोकतंत्र का गला घोंट रहे है , उनके इस्तीफे तक यह विरोध जारी रहेगा।

*प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला एवं प्रदेश सचिव एड. राकेश सिंह* ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है। यदि मतदाता सूची अथवा चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े होते हैं, तो निर्वाचन व्यवस्था को पारदर्शी तरीके से जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की मांग को लेकर अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।

See also  सीएम धामी ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे l

इस अवसर पर महंत विनय सारस्वत ,शूरवीर सिंह सजवाण ,राजपाल खरोला , पार्षद देवेंद्र प्रजापति ,भगवान सिंह पंवार , वीरपाल सिंह , सरोजिनी थपलियाल , सच्वीर भंडारी ,विजयपाल रावत ,विजय पल पंवार ,संजय भारद्वाज ,मधु जोशी , पुष्पा मिश्रा, उर्मिला यादव ,दीप शर्मा राकेश सिंह मीणा, राकेश अग्रवाल, मनोज गोसाई,प्रवीण गुप्ता,संजय भारद्वाज,अभिषेक शर्मा ,महानगर महासचिव ऋषि सिंघल,बृज भूषण बहुगणा , पुष्पा मिश्रा, प्रदीप जैन, राकेश सिंह सूरज भट्ट विजयपाल पवार विजयपाल रावत, मुकुल रमोला, गजेंद्र विक्रम शाही, जगजीत सिंह, जयपाल सिंह , डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,सागर मनवाल, परवादून कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,संदीप थापा,नंदन नेगी,राहुल सैनी,रेखा कांडपाल सती,अफसाना अंसारी,स्वतंत्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी,शार्दूल नेगी,गजेंद्र विक्रम शाही,कमलेश शर्मा आदि उपस्तिथ रहे l

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने किया मुन्ना बैंड का निरीक्षण, स्थाई समाधान के लिए जल्द कदम उठाने की कही बात