पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK10-5758 (स्विफ्ट डिजायर) की तलाशी लेने पर वाहन से कुल 10 पेटी (72 बोतल, 24 हाफ एवं 144 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई। 
शराब परिवहन करने के मामले में जयवीर सिंह पुत्र सतेसिंह, निवासी ग्राम ललूड़ी, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन, तीनों चुनाव आयुक्तों को बर्खास्त करने की मांग
गोपेश्वर में जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने देहरादून में की अहम बैठक