8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. निगम को विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में पुनः स्थान मिला है। यह सूची वैज्ञानिकों के शोध कार्य, उद्धरण और शोध प्रभाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है और Stanford University और Elsevier से संबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बाद डॉ. मनीषा निगम ने फिर रचा वैश्विक उपलब्धि का इतिहास

डॉ. मनीषा निगम इससे पहले भी लगातार इस वैश्विक सूची में शामिल होती रही हैं। इस बार की उपलब्धि उनके लंबे समय से किए जा रहे शोध कार्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके शोध की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

See also  एससी एसटी समुदाय के लोगों से सीएम धामी ने की मुलाकात

खास बात यह है कि डॉ. निगम को इसी वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से भी सम्मानित किया गया है। 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया था। उच्च शिक्षा संस्थानों एवं पॉलीटेक्निक से देशभर के चयनित 21 शिक्षकों में डॉ. निगम को शामिल किया गया था।

कैंसर और रेडॉक्स सिग्नलिंग पर महत्वपूर्ण शोध :
डॉ. निगम का शोध कार्य जैव रसायन, कैंसर जीवविज्ञान, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, रेडॉक्स सिग्नलिंग और प्राकृतिक उत्पादों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। उनके शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में मिले व्यापक उद्धरण उनके शोध प्रभाव को दर्शाते हैं।

See also  SIR के तहत छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने को लेकर पिथौरागढ़ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

एक ही वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पुनः स्थान मिलना डॉ. निगम के लिए दोहरी उपलब्धि है। यह उपलब्धि न केवल उनके शिक्षण एवं शोध के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है, बल्कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की अकादमिक पहचान को भी वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करती है।

डॉ. निगम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विश्वविद्यालय परिवार ने कहा कि डॉ. निगम की उपलब्धियां विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

See also  मुख्य सचिव ने की हरिद्वार कुंभ की तैयारियों की समीक्षा
Ad 2