8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी के नेतृत्व में लोगों को आवास मुहैया कराने की रफ्तार बढ़ी

धामी के नेतृत्व में लोगों को आवास मुहैया कराने की रफ्तार बढ़ी

प्रदेश के गांवों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखण्ड सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के आंकड़ों पर ही नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक 4,882 आवास ऊधमसिंह नगर जनपद में बने हैं, जबकि हरिद्वार में 4,493 और रुद्रप्रयाग जनपद में 4032 परिवारों का पक्की छत का सपना साकार हुआ है। धामी के नेतृत्व में लोगों को आवास मुहैया कराने की रफ्तार बढ़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वो PMAY- U और G के तहत अधिक से अधिक आवासों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करते रहे हैं। इसी का परिणाम रहा है कि जहां एक तरफ PMAY- (U)2.0 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। वहीं, PMAY-G में भी राज्य लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

वर्ष 2016 में शुरू की गई PMAY-G का उद्देश्य बेघर, कच्चे और जीर्ण शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का घर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत लाभार्थी को प्रति आवास एक लाख 30 हजार रुपये की अनुदान राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है। साथ ही VB-G RAM G योजना का लाभ भी लाभार्थी को दिया जाता है।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वर्ष 2022-23 से प्रति लाभार्थी किचन सामग्री बर्तन खरीद के लिए दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता धनराशि ₹05 हजार से बढ़ाकर ₹06 हजार की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए मनरेगा/स्वजल से ₹12 हजार की अतिरिक्त धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा स्वयं के आवास के लिए 95 दिन की मजदूरी VB-G RAM G योजना से दी जा रही है। इसके साथ ही पेयजल सुविधा, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है।

See also  मुख्य सचिव ने की भारतीय मानक ब्यूरो की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।