आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों का आक्रोश अब सड़कों तक पहुंचने लगा है। केंद्र सरकार के निजीकरण के फैसले के खिलाफ यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर पिथौरागढ़ में आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रस्तावित प्रक्रिया के विरोध में बैंक के पिथौरागढ़ शाखा के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का इस कदम के जरिए निजीकरण के फैसले के प्रति अपना विरोध दर्ज कराना है।

इस हड़ताल को कांग्रेस जिला महासचिव चंचल बोरा ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए निजीकरण के मुद्दे पर कर्मचारियों की आवाज के साथ खड़े होने की बात कही।
हड़ताल में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, एसओएम दीपिका पंचपाल, सीएसी एसोसिएट ऑफिसर हीना रावत, सीएसी वर्षा कुशवाहा, रिलेशनशिप मैनेजर रजत पुनेठा और सीएसी मृणाल राज शामिल रहे।
बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल से साफ है कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का मुद्दा अब कर्मचारी संगठनों के बीच एक बड़े विरोध का रूप ले रहा है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों के इस विरोध और राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद केंद्र सरकार अपने फैसले पर क्या रुख अपनाती है।

More Stories
खटीमा में सीएम धामी ने दी सौगात
विधानसभा चुनाव को लेकर देहरादून महानगर कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन की सक्रियता पर फोकस
खटीमा में सीएम ने किया मॉडल प्राथमिक स्कूल का किया उद्घाटन