27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

EVM एवं VVPAT के उपयोग के बारे में जागरूकता अभियान की शुरुआत

EVM एवं VVPAT के उपयोग के बारे में जागरूकता अभियान की शुरुआत

उत्तराखण्ड आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए EVM एवं VVPAT के उपयोग के बारे में जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि विधान सभा के आगामी सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रयुक्त होने वाली EVM एवं VVPAT की “प्रथम स्तरीय जांच” (एफ.एल.सी.) पूरी होने के बाद, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों (जैसे आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, इंडियन नेशनल काँग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मॉर्क्ससिस्ट) के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, EVM एवं VVPAT के उपयोग के बारे में जागरूकता अभियान की शुरुआत आयोग द्वारा नियत मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए कुल EVMs (974 BU और 974CU) और 974 VVPAT निकाली गयी है। प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए चिन्हित की गयी इन EVM और VVPAT की सूची भी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साझा कर दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए प्रयुक्त होने वाली इन EVM और VVPAT को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एक अलग निर्धारित गोदाम (वेयरहाऊस) में रखा जाएगा।

See also  अंकिता भंडारी चैट सार्वजनिक प्रकरण, FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विनोद आर्य

उन्होंने बताया कि EVM और VVPAT का व्यवहारिक प्रदर्शन (डेमो) दिखाने के लिए, प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर के मुख्यालयों पर “EVM डेमोस्ट्रेशन सेंटर’ (EDC) स्थापित किए गए हैं। इन डेमोस्ट्रेशन सेंटर पर आम जनता यह जान सकती है कि EVM और VVPAT के जरिए वोट कैसे डाला जा सकता है। इसके अलावा जन-जागरूकता के उद्देश्यक कई “मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन” (MDV) भी राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत तैनात की गयी है, जो सभी मतदान केन्द्रों / ग्राम/मुहल्लों/वार्ड तथा कलस्टरों तक पहुंचेगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा के आगामी सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा होने तक EVM और VVPAT के बारे में यह व्यवाहारिक जन-जागरूकता अभियान जारी रहेगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के बाद EVM और VVPAT से जुड़ी जन-जागरूकता केवल डिजिटल माध्यमों से ही प्रचारित एवं प्रसारित की जाएगी।

See also  मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम की अवधि में “EVM डेमोस्ट्रेशन सेंटर” (EDC) / “मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन” (MDV) के माध्यम से कवर किए गए मतदान केन्द्रों की संख्या, प्रदर्शन देखने वाले लोगों की संख्या और मॉकपोल (दिखावटी मतदान) में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या के सम्बन्ध में, प्रत्येक डीईओ / आरओ के द्वारा साप्ताहिक / पाक्षिक आधार पर प्रगति सूचना, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करायी जाएगी।

उत्तराखण्ड राज्य के जनपद-देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में दिनांक 16 नवम्बर से, जनपद-टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर एवं नैनीताल में 18 नवम्बर से, जनपद-चमोली में 20 नवम्बर से, जनपद-उत्तरकाशी एवं ऊधमसिंह नगर में 21 नवम्बर से तथा जनपद रूद्रप्रयाग में दिनांक 25 नवम्बर, 2026 से जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रारम्भ हो चुका है।

See also  युवा कल्याण की दिशा में सरकार ने क्या कदम उठाए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि, इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करते हुए,मतदान के प्रति अपने कर्तव्यों के साथ लोकतांत्रिक उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।