19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खानपुर विधायक बनवा रहे ये मार्ग

खानपुर विधायक बनवा रहे ये मार्ग

ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार के ने अपनी विधायक निधि और लोकनिर्माण विभाग के निर्माणधीन भगेड़ी महावतपुर मार्ग का शिलान्यास करने के साथ ही निरीक्षण किया।

अगले दो माह के भीतर भंगेड़ी महावतपुर मार्ग से जुड़े आधा दर्जन गांव के लगभग 50 हज़ार की आबादी को बड़ी राहत मिलने जा रही है । ख़ानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपनी विधायक निधि से भंगेड़ी गांव को बड़ी सौगात दी गयी है 20 सालों से बदहाल भंगेड़ी – मार्ग को विधायक उमेश कुमार ने 25 लाख की सौगात देने के साथ ही भगेड़ी के तीन मन्दिरों के सौंदर्यीकरण कराने का भी कार्य कराया जा रहा है । उमेश कुमार ने बताया कि इस मार्ग ही हालत मेरे प्रस्ताव पर लोकनिर्माण विभाग और अपनी निधि से इस मार्ग को बदहाल हालत को अगले 2 महीीने के भीतर सुधार लिया जाएगा। यही नहीं इस मार्ग को बेहद ही सुंदर मार्ग बनाने के साथ ही सोलर और एल ई ड़ी लाइट की व्यवस्था कराने के साथ मार्ग पर एक सेल्फी पार्क की स्थापना के साथ ही बड़े नाले का सौंदर्यीकरण और इस मार्ग के दोनों छोर जलालपुर और ख़ंजर पुर पर बड़े प्रवेश दुवार भी बनाये जायँगे । इस अवसर पर पूर्व प्रधान गफ्फार अहमद, प्रेम सिंह चौहान , बी के पांडे , राजन, चोधरी कल्लू, अकरम, नदीम , अनस मलिक, आदि मौजूद रहे

See also  सीएम धामी ने किया चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का उद्घाटन