20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हल्द्वानी में धामी, किया बड़ा खुलासा

हल्द्वानी में धामी, किया बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा जाकर हालात का जायजा लिया। सीएम ने हिंसा में घायल लोगों से मुलाकात की। धामी ने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएगी। इसके अलावा धामी ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। धामी ने कहा कि दंगाइयों ने सुनियोजित तरीके से हिंसा भड़का और वो लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल सभी लोगों को चिन्हित किया जाएगा और कानून के हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धामी ने साफ किया कि उत्तराखंड में अराजकता की इजाजत किसी कओ नहीं है और माहौल बिगाड़ने वालों को खामियाजा जरूर भुगतान होगा। सीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है साथ ही पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

See also  नशे के खिलाफ सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने की बैठक