प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर आधारित स्मारक डाक टिकट और विश्व भर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक का विमोचन किया है, जिसमें श्री राम मंदिर, ‘मंगल भवन अमंगल हारी…’चौपाई, भगवान सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां सम्मिलित हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान श्री राम हम सभी के आदर्श एवं सनातन संस्कृति के गौरव हैं। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री के द्वारा जारी किया गया टिकट हम सभी के लिए विशेष धरोहर है।

More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन