उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी अपने लोकसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। 5 सीटों पर 5 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टिहरी सीट का प्रभारी विनय रूहेला को बनाया है। पौड़ी लोकसभा सीट पर पुष्कर सिंह काला बतौर प्रभारी काम करेंगे।
जबकि अल्मोड़ा सीट के लिए सुरेश भट्ट और नैनीताल लोकसभा सीट पर बलवंत सिंह भौर्याल बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए प्रभारी के तौर पर कुलदीप कुमार को नियुक्त किया गया है। ये सभी नेता तत्काल प्रभाव से अपने काम में जुट गए हैं।

More Stories
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, आरोपों को बताया शर्मनाक कामों से ध्यान बांटने की कोशिश
गैरसैंण में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा