16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होली समारोह

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होली समारोह

रामलीला मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने जनपदवासियों के साथ मिलकर होली का उत्सव मनाया। पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होली समारोह

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सद्भावना और सौहार्द्र के साथ इस पर्व को मनाएं और स्वच्छता व पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय लोकनृत्य, संगीत एवं और रंग बिरंगे रंगो ने समां बांध दिया।

See also  उत्तराखण्ड इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ

समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने सभी को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया और जिला प्रशासन की ओर से जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महापौर नगर निगम कल्पना देवलाल, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह,एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।