15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड के CHO का देहरादून में सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हुए शामिल

उत्तराखंड के CHO का देहरादून में सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हुए शामिल

देहरादून में आज ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तराखंड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ उत्तराखंड के प्रथम प्रांतीय महा-अधिवेशन का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। उत्तराखंड के CHO का देहरादून में सम्मेलन स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हुए शामिलइस दौरान कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने अपनी मांगें स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखीं। वहीं धन सिंह रावत ने CHO को संबोधित करते हुए, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उनके सहयोग की अपील की। धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड में शत-प्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज