संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 336 वें दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए
के तहत आज दिनेश गुरु रानी द्वारा उत्तराखंड टूर एंड ट्रैवल के माध्यम से आदि कैलाश यात्रा में जा रहे यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई व शपथ रजिस्टर भरवाया।यात्रियों को गुंजी में बन रहे ।।। यादों के जंगल।।। में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम की सराहना की उन्होंने कहा कि जहां उन्हें आदि कैलाश ओम पर्वत के दर्शन होंगे वहीं उनके माध्यम से पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे ।कार्यक्रम में संस्था के निदेशक लोकेश चंद उपस्थित रहे।

More Stories
DM चमोली ने चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर कुछ समीक्षा
डीएम पिथौरागढ़ ने लिया निर्माणाधीन पार्किंग का जायजा, तय वक्त पर काम करने के आदेश
रसोई गैस के संकेट को लेकर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब