सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखण्ड से सोमनाथ गए श्रद्धालुओं का दल आज दिनांक 19 जुलाई 2026 की प्रातः 8:00 बजे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उत्तराखण्ड से सोमनाथ गए ज्यादातर यात्रियों में से कुमाऊँ मंडल, गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जनपदों तथा हरिद्वार जनपद के यात्री हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए निकले। पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा
परमार्थ निकेतन के तीर्थ यात्री भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सभी तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का हिस्सा बनकर असीम तृप्ति और शांति का अनुभव प्राप्त किया। इस प्रकार अटूट आस्था की एक गौरव गाथा का सुखद समापन हुआ।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा