12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नारायणबगड़ के रामलाल मर्डर केस की जांच की मांग को लेकर एसपी चमोली को दिया ज्ञापन

नारायणबगड़ के रामलाल मर्डर केस की जांच की मांग को लेकर एसपी चमोली को दिया ज्ञापन

नारायणबगड़ के रामलाल हत्याकांड की जांच की मांग को लेकर लेफ्ट के नेताओं और पीड़ित परिजनों के एसपी चमोली को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।

प्रति,

पुलिस अधीक्षक महोदय,

चमोली ( गोपेश्वर).

महोदय,

चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के थराली थाना क्षेत्रांतर्गत कोठली गांव के राम लाल का इस साल फरवरी महीने में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद निधन हो गया. उनके परिजनों ने इस मामले में कोतवाली थराली में हत्या की आशंका प्रकट करते हुए का मुकदमा दर्ज करवाया है.

जिस जगह पर रामलाल लहुलुहान अवस्था में गिरे पड़े थे, उस जगह पर सामान्य अवस्था में गिरने पर कोई चोट लगने की गुंजाइश भी नहीं है. उनके चारों तरफ जिस तरह से खून सने पत्थर पड़े थे, उससे तो यही प्रतीत होता है कि रामलाल पर हत्या के इरादे से जानलेवा हमला किया गया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गयी.

See also  तमक में आपदा राहत कार्यों पर सीएम धामी की नज़र

महोदय, ये अत्यंत खेद का विषय है कि प्रकरण को छह महीने बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई. परिजनों द्वारा संदिग्ध आरोपियों के नाम तहरीर में दिए गए लेकिन थराली पुलिस द्वारा मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया.

महोदय, हमारी ये मांग है कि इस प्रकरण में तत्काल दोषियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाए. साथ ही इस मामले में “अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण ) अधिनयम, 1989” की धाराएं भी अमल में लायी जाएं.

इस मामले में एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्यवाही न होने की दशा में जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी.

See also  डोईवाला के धनयाड़ी में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम

सधन्यवाद,

त्वरित कार्यवाही की आशा में :

इन्द्रेश मैखुरी,

राज्य सचिव, भाकपा( माले)

किशोरी लाल,

राज्य कमेटी सदस्य, भाकपा(माले)

बादल कुमार

पुत्र दिवंगत श्री राम लाल,

ग्राम – कोठली, वि.ख,नारायणबगड़ (चमोली)

श्याम लाल

ग्राम कोठली

राकेश कुमार

ग्राम कोठली