चमोली में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। पहाड़ खिसकने से जगह जगह मुसीबत बढ़ रही है। देर रात हुई बारिश की वजह से नेशनल हाईवे 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी चायबागान में धंस गया। सड़क का करीब बीस मीटर हिस्सा पूरी तरह गायब हो गया। जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। फिलहाल इस रूट से आने वाली गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा है। हाईवे कब सही होगा इसे लेकर प्रशासन भी कभी कुछ बता नहीं पा रहा।

More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना