ऋषिकेश के सुरेंद्र नेगी की एक बार फिर पिटाई हुई है। वही सुरेंद्र नेगी जिन्हें मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बीच सड़क पर पीटा था। उस मामले ने सरकार की काफी किरकिरी कराई थी और अब ऋषिकेश एम्स में सुरेंद्र नेगी का विवाद हुआ है। नेगी और उसके साथियों ने दावा किया है कि Aiims में सुरक्षा कर्मियों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला देर शाम का बताया जा रहा है, दरअसहल चमोली हादसे मे घायल व्यक्तियों का उपचार aiims ऋषिकेश मे चल रहा है.बताया जा रहा है कि इसी बीच देर शाम क्षेत्र के कुछ लोग घायलों को मिलने पहुंचे जँहा aiims के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वार्ड मे जाने से रोक दिया विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा कर्मियों ने लाठी डंडो से स्थानीय लोगों को पीटना शुरू कर दिया, जिनमे एक व्यक्ति अपने शरीर के जख्मो को भी दिखा रहा है। इस मामले मे अभी पुलिस को किसी भी पक्ष की शिकायत नहीं गई है. इस पुरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

More Stories
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में राज्यपाल ने की प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की ग्लोबल स्टेज पर सराहना