17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में चेक बाउंस मामले का आरोपी

पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में चेक बाउंस मामले का आरोपी

वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।पौड़ी पुलिस की गिरफ्त में चेक बाउंस मामले का आरोपी

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय कोटद्वार से जारी NBW वाद संख्या -208/2020, धारा- 138 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त मुकेश रावत को कुम्भीचौड़ कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरफ्तारशुदा वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

See also  किशाऊ परियोजना को लेकर साइन हुआ MoU, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आगे बढ़े कदम

नाम पता अभियुक्त

मुकेश रावत पुत्र मदन सिंह रावत, निवासी- कुम्भिचौड बिशनपुर, कोटद्वार।

*पुलिस टीम*

1. उपनिरीक्षक दिनेश चमोली।

2. आरक्षी आदित्य कुमार