11 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में एक्शन, फिटनेस ख़त्म हो चुकी स्कूल वैन सीज

पिथौरागढ़ में एक्शन, फिटनेस ख़त्म हो चुकी स्कूल वैन सीज

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा चलाए जा रहे सघन प्रवर्तन अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त होने के बावजूद संचालित किए जा रहे एक स्कूल वाहन को सीज कर दिया गया। वाहन स्वामी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल ₹19,000 का जुर्माना भी आरोपित किया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी क्रम में जांच के दौरान एक विद्यालय से संबंधित वाहन में स्कूली बच्चों का परिवहन किया जाता पाया गया। वाहन के दस्तावेजों की जांच करने पर उसका फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त पाया गया, जबकि वाहन में बच्चे सवार थे।

See also  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के लिए तैयार होगा आपदा प्रबंधन प्लान

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कुल ₹19,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में केवल पूर्ण रूप से वैध अभिलेखों वाले वाहनों का ही उपयोग छात्रों के परिवहन के लिए किया जाए।पिथौरागढ़ में एक्शन, फिटनेस ख़त्म हो चुकी स्कूल वैन सीज

एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों का यह दायित्व है कि वे यह सुनिश्चित करें कि स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर नवीनीकृत रहें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जाए।

See also  सूर्यकांत धस्माना का बीजेपी पर हमला, कार्यसमिति की बैठक में आंखों में धूल झोंकने वाला प्रस्ताव पास करने‌ का लगाया आरोप

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजने वाले वाहनों की वैधता एवं सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान तथा सुरक्षा ऑडिट गतिमान है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad 2
See also  मुख्य सचिव ने किया हरिद्वार कुंभ की तैयारियों का धरातलीय निरीक्षण