20 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रिस्पना और कोसी के बाद सांसद त्रिवेंद्र ने लिया इस नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प

रिस्पना और कोसी के बाद सांसद त्रिवेंद्र ने लिया इस नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प

हरिद्वार से बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नदी पुनर्जीवित करने का अपना संकल्प जारी रखा है। ऋषिकेश बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देने के लिए कहा। सांसद रावत ने कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनसहयोग से रिस्पना और कोसी नदी को पुनर्जीवीत करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए और लाखों पेड़ रोपित किए गए ठीक उसी प्रकार ऋषिकेश स्थित विलुप्त हो रही रंभा नदी को भी पुनर्जीवित करने का हमें मिलकर संकल्प लेना है।

See also  सीएम धामी ने जनरल खंडूरी के निधन पर जताया शोक

उन्होंने इस पर तेजी से कार्य किए जाने के लिए कहा। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा, पूर्व मेयर अनीता ममगाई ,पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ियाल,जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, राहुल अग्रवाल , संजय बर्मा, गौरव केंथोला ,कपिल गुप्ता , राजेंद्र बिष्ट, राजेश कोटियाल, जयंत शर्मा, राधेश्याम जाटव, रमेश भट्ट, संजीव शिल्सवाल, विनोद भट्ट, कुलदीप टंडन आदि उपस्थित थे|