10 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अखाड़ा परिषद ने सीएम धामी को छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया

अखाड़ा परिषद ने सीएम धामी को छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान यात्रा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा हुई।अखाड़ा परिषद ने सीएम धामी को छड़ी यात्रा के लिए आमंत्रित किया

पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण यात्रा है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों एवं सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है। यह यात्रा साधु-संत समाज को जोड़ने के साथ ही प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

See also  बागेश्वर में सीएम धामी ने किया बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।