26 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने बरसात के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

सीएम धामी ने बरसात के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निकाय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर चर्चा हुई।सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को लेकर धामी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला सीएम धामी ने बरसात के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि PWD और PMGSY सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। PMGSY के अंतर्गत निर्मित ऐसी पुरानी सड़कों, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, उनको दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाए।

See also  सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेश भर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया अभी पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि निकाय क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीगण और वह स्वयं अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

See also  स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं के साथ सीएम धामी का संवाद