उत्तराखंड में कांग्रेस को आज फिर झटका लगा है। इस बार फिर से प्रीतम सिंह गुट के बड़े नेता ने कांग्रेस को बाय बाय बोल दिया है। धर्मपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
दिनेश अग्रवाल का कांग्रेस छोड़ना हरिद्वार लोकसभा के लिहाज से भी कांग्रेस के लिए बड़ा संकट माना जा सकता है। आपके अपने न्यूज़ पोर्टल पहाड़ का पत्थर ने दो महीने पहले ही आपको दिनेश अग्रवाल के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों की जानकारी दे दी थी और आज उस ख़बर पर मुहर भी लग गई। दो महीने पहले दिनेश अग्रवाल की नाराजगी की ख़बर आने के बाद प्रीमतम सिंह उन्हें मनाने के लिए उनके घर भी गए थे। तब तो बात बनी थी लेकिन ठीक चुनाव के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस से किनारा किया है और अब वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य