15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एक और शराब तस्कर की गिरफ्तारी

एक और शराब तस्कर की गिरफ्तारी

नपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी ने थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 1648 में चार पेटी (48 बोतल) अवैध शराब मेकडाॅवल्स नम्बर वन व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

अभियुक्त का विवरण

विपिन सिंह पंवार पुत्र श्री अमर सिंह, (उम्र- 23 वर्ष) निवासी ग्राम खुमेरा, पो0 ब्यूंग, जनपद रुद्रप्रयाग।

See also  औली में विंटर कार्निवाल का आगाज

 

*पुलिस टीम का विवरण*

1- निरीक्षक मनोज नेगी(प्रभारी एसओजी रुद्रप्रयाग)

2- आरक्षी विनय पंवार (एसओजी रुद्रप्रयाग)

3- आरक्षी कृष्णानन्द सेमवाल (एसओजी रुद्रप्रयाग)