22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गणेश गोदियाल को एक और जिम्मेदारी

गणेश गोदियाल को एक और जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को पार्टी ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आलाकमान ने गोदियाल को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गोदियाल उत्तराखंड से इकलौते नेता हैं। कांग्रेस ने आज ही 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है्। जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल जैसे नेताओं के साथ गणेश गोदियाल का नाम शामिल है। गणेश गोदियाल को राष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही जिम्मेदारी के उत्तराखंड की भविष्य की राजनीति के लिहाज से भी कई मायने हैं।

See also  ज्योलिकोट में खराब पानी सप्लाई मुद्दे पर सीएम का एक्शन, जल संस्थान और पेयजल निगम के 6 अफसर सस्पेंड

लोकसभा चुनाव से जगा भरोसा!

गोदियाल ने पौड़ी में कुछ अलग अंदाज में चुनाव लड़ा, नामांकन से मतदान तक गोदियाल की चर्चा उत्तराखंड ही नहीं देश की मीडिया में भी हुई। उत्तराखंड में वोटिंग खत्म होने के बाद भी गोदियाल लगातार एक्टिव रहे और जनता, कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। गोदियाल की इसी सक्रियता के बाद कांग्रेस ने उन्हें रायबरेली सीट पर प्रचार के लिए उतारा। जहां गोदियाल ने राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया। रायबरेली के बाद हरियाणा और अब पंजाब में भी उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। इससे साफ है कि लोकसभा चुनाव के जरिये गोदियाल आलाकमान की नज़रों में आ गए हैं और अब पार्टी उनकी काबलियत का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में अब ये भी चर्चा होने लगी है कि क्या उत्तराखंड में भी गोदियाल को कांग्रेस भविष्य में प्रमोट करेगी? क्या गोदियाल की जिम्मेदारी आने वाले दिनों में उत्तराखंड में कुछ बड़ी होगी?

See also  सीएम धामी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में आज वर्चुअल किसका शुभारंभ किया?