7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रीतम सिंह के समर्थन में हरीश रावत का एक और कदम

प्रीतम सिंह के समर्थन में हरीश रावत का एक और कदम

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह का एक बार फिर खुलकर समर्थन किया है। पूर्व सीएम ने कहा देहरादून‌ जिला पंचायत अध्यक्ष सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित करना समस्त नियमों और पंचायती राज कानून के प्राविधानों पर चोट है। यह किसी भी अनुक्रमांक के आधार पर देहरादून की सीट महिला आरक्षित नहीं हो सकती है। यह आरक्षण एक नौजवान को जो हाईली क्वालिफाइड नौजवान है, जो कहीं भी बहुत अच्छी नौकरी पा सकता है। उस #नौजवान ने निर्णय लिया कि मैं जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ूं प्रीतम सिंह के समर्थन में हरीश रावत का एक और कदमऔर उसके चुनाव लड़ने के निर्णय तथा उसकी जीत से सरकार इतना घबरा गई‌। उन्होंने इस घबराहट में कि कहीं यह नौजवान जिला पंचायत का अध्यक्ष न हो जाए, नियम प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर जिला पंचायत की सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दिया। ये आरक्षण तुम्हारे हाथ में था, लेकिन जन जागरण हमारे हाथ में है। कांग्रेस यह देहरादून की चुनौती को पूरे राज्य भर में लेकर के चलेगी और संघर्ष आयोजित करेगी। इंतजार करिए आने वाले दिनों का।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी