लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों को लेकर उत्तराखंड बीजेपी में भी हलचल बढ़ गई है। उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो विभिन्न स्तरों पर चर्चा कर नामों का पैनल तैयार कर रहे हैं ।
26 फरवरी को प्रदेश पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी जिसमें चर्चा के उपरांत नामों को केंद्रीय नेतृत्व भेज दिया जाएगा । पैनल के आधार पर ही दिल्ली में चर्चा होगी और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

More Stories
डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की समीक्षा की
देहरादून टाउन हॉल में सेवा एनजीओ सम्मानित, पर्यावरण व गौ संवर्धन के कार्यों को मिली सराहना
सीएम धामी ने अल्पसंख्य मोर्चा की ओर से आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में की शिरकत