लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून में इस वक्त बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हो रही है। जिसमें प्रदेश बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद है।
इसके अलावा चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी 38 विभागों के प्रमुख भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी इस बैठक में आगे की कार्य योजना तैयार करेगी। आज ही दोपहर बाद उत्तराखंड बीजेपी चुनाव समिति की बैठक भी होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम का पैनल तैयार किया जाएगा और पूरी लिस्ट दिल्ली आलाकमान के पास भेजी जाएगी। दिल्ली से ही तय होगा कि इस बार टिकट किसे मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 2-3 सांसदों के टिकट काट सकती है।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग