5 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव

नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव

देहरादून महानगर में आज मातृशक्ति द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में निकाली गई भव्य पदयात्रा एवं बाइक रैली में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज जी सम्मिलित रहीं।

इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु किए गए ऐतिहासिक प्रयास देश को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

See also  34 यात्रियों की जान बचाकर खुद जिंदगी हार गया चालक, बेनीराम की बहादुरी को सलाम


उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ पहल देश की आधी आबादी को उनका अधिकार, सम्मान और नेतृत्व प्रदान करने का सशक्त संकल्प है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने की दिशा में एक व्यापक जनजागरण का माध्यम है।

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है, जिससे वे न केवल अपने परिवार बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

See also  चमोली में सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

उन्होंने यह भी कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जागरूक एवं ऊर्जावान मातृशक्ति का यह उत्साह दर्शाता है कि महिलाएं अब केवल भागीदार ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ रही हैं। यह ऊर्जा और सहभागिता निश्चित रूप से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को और अधिक मजबूती प्रदान की।