22 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरीश रावत पर बीजेपी का पलटवार

हरीश रावत पर बीजेपी का पलटवार

उत्तराखंड बीजेपी ने हिटो केदार और डॉपलर रडार को लेकर हरीश रावत के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि उन्हें यात्रा के नाम पर भ्रष्टाचार करने और केरल सरकार की नाकामी की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज किया कि लोगों को अभी भी श्री केदार धाम का रास्ता दिखाने के नाम पर हुई 25 लाख की लूट याद है । उत्तराखंड और केरल दोनों जगह मौसम का पूर्वानुमान जारी हुआ था, लेकिन अपराध छुपाने के लिए आपदा वैज्ञानिकों की वायनाड जाने पर लगी सरकारी रोक दुनिया ने देखी है । बेहतर है कांग्रेस नेताओं को आपदा में अवसर ढूंढने से बचना चाहिए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत देश के अनेक राज्य आपदा का दंश झेल रहे हैं । लेकिन कांग्रेस नेता राजनीति से प्रेरित बयानबाजी मे मशगूल हैं।

See also  उत्तराखंड में बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा

जनता जानती है कांग्रेस की मंशा- महेंद्र भट्ट

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव में लाभ लेने के लिए राजनैतिक यात्रा निकाल रहे थे, जिसमे बाबा केदार के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने की खूब कोशिश की गई। लेकिन देवभूमि की महान जनता ऐसे ऐसी मंशा को बखूबी पहचानती है। उन्होंने कहा कि हिटो केदार एवं एल्बम निर्माण पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने वाले अब केदार बचाने निकले हैं । अपनी सरकार में धाम के नाम पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का जवाब देने के बजाय, वे अब उस यात्रा का महिमामंडन कर रहे हैं । कांग्रेस ने अपनी सरकारों में श्री केदार समेत चारों धामों एवं प्रदेश के पावन स्थलों के विकास को लेकर कभी भी कोई काम नहीं किया। सबसे पहले उन्हें अपने केदारनाथ के पूर्व विधायक के लिए राजनैतिक रास्ता बनाने के लिए हिटो केदार यात्रा में दिए 25 लाख का हिसाब देना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष ने समिति के बजट को अपनी विधानसभा के वोटरों को साधने के लिए खर्च किया था। इस पर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

See also  उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की, अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

जहां तक केरल की आपदा को लेकर पूर्वानुमान की बात है तो स्वयं संसद में गृहमंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि मौसम विभाग द्वारा संकट को लेकर पहले ही सूचित कर दिया गया था। केरल सरकार की अपनी लापरवाही के अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश पूरी दुनिया ने तब देखी जब उन्होंने वैज्ञानिकों एवं आपदा विशेषज्ञों को प्रभावित क्षेत्र वायनाड में जाने पर पाबंदी लगा दी थी। उत्तराखंड में भी मौसम खराब होने को लेकर लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं जिस पर प्रदेश सरकार प्रशासन की मदद से सावधानी एवं बचाव प्रक्रिया में इस्तेमाल कर रही है।

See also  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, एक साथ पांच जगहों पर की सीलिंग की कार्रवाई

आसमान से बरसी प्राकृतिक आपदा के नुकसान को न्यूनतम करने की कोशिश में प्रदेशवासियों के साथ सरकार पूरा प्रयास कर रही है। वहीं प्रदेश की जनता हवा के माध्यम से भ्रम एवं अफवाह फैलाने वालों के कृत्य भी देख समझ रही हैं।