21 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आपदा राहत की लगातार मॉनिटरिंग

आपदा राहत की लगातार मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने सचिव गृह शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय को बुलाकर सचिवालय में उनसे प्रदेश में आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी की व्यवस्था के साथ ही केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही भी सुनिश्चित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि के कारण सड़कें बाधित होने की स्थिति में उनको सुचारू करने में कम से कम समय लिया जाए।

See also  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस को लेकर कांग्रेस हमलावर, गणेश गोदियाल ने मांगा हेमंत द्विवेदी का इस्तीफा

सभी व्यवस्था दुरुस्त हों- धामी

मुख्यमंत्री ने पुल टूटने पर बैली ब्रिज बनाकर जल्द से जल्द आवागमन को सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को पेयजल और विद्युत की सूचारू आपूर्ति हो।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिए हैं। यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं पर मार्ग बाधित होते हैं या आगे कोई खतरा प्रतीत होता है तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

See also  बीजेपी महिला मोर्चा ने पुलिस का आभार जताया