विधानसभा उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी ने दो -दो सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भेजने का फैसला किया है। जो विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत एवं ग्राउंड सर्वे के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर शुरुआती चर्चा करेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जान
कारी देते बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा मंगलौर विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और राजपुर विधायक खजान जबकि बद्रीनाथ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों स्थानों पर दो दो सदस्यीय टीम क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से विस्तृत चर्चा संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर करेगी । साथ ही ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को भी परखेगी । ये सब प्रत्याशी के पैनल तैयार करने से प्रक्रिया के प्रथम चरण के अनुसार की जाएगी ।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी