उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज प्रचार थम जाएगा। शाम 5 बजे चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक कोई भी नेता या उम्मीदवार जनसभा और रैली नहीं कर पाएगा। बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। बदरीनाथ से बीजेपी ने राजेंद्र भंडारी को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस से लखपत बुटोला चुनाव लड़ रहे हैं।
मंगलौर सीट पर बीजेपी ने करतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन कैंडिडेट हैं। प्रचार में सभी दलों ने पूरा जोर लगाया है और आज आखिरी दिन भी 5 बजे से पहले सभी नेता जनता की अदालत में जाने वाले हैं।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी