बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के तहत 10 जुलाई को मतदान होगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर विधानसभा के कुल 210 मतदेय स्थलों में से 105 मतदेय स्थल से वेबकास्टिंग की जाएगी। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से वेबकास्टिंग टीमों को जरूरी उपकरण एवं सामग्री के साथ रवाना किया गया।
नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि आज ही सभी बूथों पर वेबकास्टिंग का ट्रायल भी किया जाएगा। मतदान के दिन इन बूथों से मतदान प्रक्रिया को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी