बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने रविवार को कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़क मार्गो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के लिए सभी सड़क मार्गों को सुचारू रखा जाए। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल और पीजी कॉलेज में मतगणना कक्षों का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों की रवानगी स्थल पर सामग्री वितरण, कार्मिकों का प्रशिक्षण, वाहन पार्किंग, पेयजल, भोजन और साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाए। पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए सुबह समय पर रवानगी सुनिश्चित करें। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों से सामग्री प्राप्त करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाए। मतगणना के लिए भी सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाए।

More Stories
यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू
देवप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दिल्ली में छात्रों और राहुल गांधी के खिलाफ हुए एक्शन का विरोध
दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिला मुक्केबाजों से मिले सीएम धामी