23 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नैनीताल में कल भी बंद रहेंगे स्कूल

नैनीताल में कल भी बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग देहरादून से आज जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 08 जुलाई से दिनांक 11 जुलाई तक जनपद नैनीताल में कही-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज वर्षा होने की सम्भावना की गई व्यक्त साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार हो रही है बारिश जिस कारण नदियों/नालों/गधेरों में तेज गति से पानी आने की है सम्भावना है। वही पिछले 02 दिनों से जिले में हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी हुआ है प्रभावित ।

See also  पूर्व पार्षद नरेश रावत ने थामा कांग्रेस का दामन

जिस कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 08 जुलाई (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश किये गए पारित