संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन 362 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटकों को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ने के तहत स्लोगन।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आईए ।।
पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।। उनके नेतृत्व में नित्य की तरह गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की भी देखभाल की गई। गुरु रानी के नेतृत्व में विगत लंबे समय से गुरना देवी मंदिर परिसर में बाटिकाऐ बनाकर पौधारोपण किया जा रहा है।

More Stories
टनकपुर- बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, तहसील में दर्ज कराया विरोध
देहरादून की कैंट विधानसभा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, हरीश रावत और हरक रावत की मौजूदगी में फूंका चुनावी बिगुल
सीएम धामी ने काठगोदाम में सुनीं लोगों की समस्याएं