भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से मटियाल -पदमपुरी – -धारी तक मोटर मार्ग ख़राब था, जिस मार्ग से पुरे कुमाऊ के लोग अवागमन करते है जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन में काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए शाशन से 9करोड़ 35 लाख स्वीकृति कराने के बाद मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ किया।मंत्री ने गुणवत्ता के साथ जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने ने अधिकारियो को निर्देश दिये।
इसके साथ ही केबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार छतोला, भटेलिया, पदमपुरी, अक्सोडा, कसियालेख आदि गाँव में मंत्री राम सिंह कैड़ा का ग्रामीणों ने फूल मलाओ से भव्य स्वागत किया! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु। मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी,मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, भवान बिष्ट, कंचन खनेरा, प्रकार चंद्र नानू, हरीश गंगोला, दीवान राम, सरोज आर्या, दीपा बिष्ट,सोनू थुवाल, कमल सिंह, ललित शर्मा, दीवान विष्ट,प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा पदाधिकारी सहित सैंकड़ो स्थानीय जनता मौजूद रही!

More Stories
फोरेस्ट फायर कंट्रोल को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
स्कूलों में अब बजानी होगी वाटर बेल, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने देहरादून में किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज