16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ओखलकांडा के गांवों का दौरा, लोगों का जाना हाल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ओखलकांडा के गांवों का दौरा, लोगों का जाना हाल

भीमताल से विधायक और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, कौड़ार, पस्या, नाई, भीडापानी, कचलाकोट, सुनकोट,गुरना,भेटी आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने भीड़ापानी मैं जन सभा को सम्बोधित किया! ओर जनता की समस्याओं को सुना! कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ओखलकांडा के गांवों का दौरा, लोगों का जाना हाल जल निगम व जल सस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

See also  पिथौरागढ़ में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, डीएम ने लगाई फटकार