15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ धाम में पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि, 15 का किया गया चालान

केदारनाथ धाम में पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि, 15 का किया गया चालान

श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को केदारनाथ धाम में एक वृहद चेकिंग अभियान ”ऑपरेशन कालनेमि” चलाया गया। यह संयुक्त कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा सम्पादित की गई। केदारनाथ धाम में पुलिस का ऑपरेशन कालनेमि, 15 का किया गया चालान

अभियान के दौरान धाम में रह रहे बाबाओं के पहचान पत्रों तथा उनके पुलिस सत्यापन (Police Verification) की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ बाबा बिना किसी वैध पुलिस सत्यापन के ही केदारनाथ क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत तत्काल चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त, जांच में कुछ ऐसे बाबा भी चिन्हित किए गए जिनके पास कोई वैध आधार कार्ड उपलब्ध नहीं था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस टीम द्वारा उनका भी चालान काटा गया और उन्हें तुरन्त केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरी संयुक्त कार्यवाही के तहत टीम द्वारा कुल 15 चालान किए गए। प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ धाम की सुरक्षा और मर्यादा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और निष्कंटक बनाए रखने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की औचक चेकिंग और दंडात्मक कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज