मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव ने सभी को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा
सीएम धामी ने दूध यूनिवर्सिटी में किया युवा संवाद कार्यक्रम
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा