6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ और केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली

मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ और केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में श्री बदरीनाथ धाम- श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के अंतर्गत परिसंपत्ति हैंडओवर की जानकारी ली।मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ और केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली

उन्होंने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के तहत सेंट्रल स्ट्रीट के अंतर्गत 6 भवनों को उच्च प्राथमिकता पर रखते हुए, यात्रा सीजन के उपरांत कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स के साथ आवश्यक एग्रीमेंट साइन करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराए जाने की बात कही, ताकि कार्य प्रारम्भ करने में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी को इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सकें।

See also  छात्र संघ चुनाव में जीते एबीवीपी प्रतिनिधियों से मिले सीएम धामी

उन्होंने मास्टर प्लान क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति न दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए तत्काल जीओ जारी किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों के सम्बन्ध में सुरक्षा एवं पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के फेज-1 एवं फेज-2 के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में बदरीनाथ में निर्माणाधीन अस्पताल के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि अस्पताल को लगभग 15 दिनों में प्रारम्भ किए जाने की योजना है। मुख्य सचिव ने अस्पताल को निर्धारित समय सीमा में प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।