4 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ’मन की बात’ कार्यक्रम का 123वीं संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को योग, सामाजिक एकता, सेवा भाव और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रेरित किया है। सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने एक बार फिर यह प्रदर्शित कर दिया कि योग ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ट्रैकोमा मुक्त घोषित किए जाने और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट में 64 प्रतिशत आबादी को सोशल सुरक्षा के अंतर्गत लाए जाने की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

See also  जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने “मन की बात“ में उजागर की गई सामूहिक सेवा, धार्मिक यात्राओं के दौरान मिलन की भावना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श को साकार करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इन संदेशों को अपनी दिनचर्या में अपनाएं और उत्तराखण्ड को भी आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत का एक गौरवशाली हिस्सा बनाएं।

 

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रायवाला कोतवाली में दी तहरीर
Ad 1