26 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, राज्य स्थापना दिवस को लेकर दिए निर्देश

सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, राज्य स्थापना दिवस को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रभावी कार्य योजना तैयार करें और इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, राज्य स्थापना दिवस को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पड़ावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने हाल में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सभी संबंधित संस्थानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गए प्रयासों की भी सराहना की।

See also  गोपेश्वर पुलिस ने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौटाई

मुख्यमंत्री ने शहरों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिये प्रभावी कार्य योजना तैयार करने, साफ सफाई के साथ खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी रोकने के लिये जांच अभियान सघनता से संचालित किये जाने और प्रदेश में पूर्ण होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का भी पूर्ण विवरण तैयार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण और मरम्मत कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

See also  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने सीएम धामी की मांग पर उठाया अहम कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने और 31 अक्टूबर तक पैच वर्क पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।

 

See also  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेताओं की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान
Ad 1