24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने ट्रांसफर की छात्रवृत्ति

सीएम धामी ने ट्रांसफर की छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में DBT के माध्यम से ₹33 लाख 51 हजार की धनराशि ट्रांसफर की। राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि दी गई। योजना के तहत मेरिट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले छात्रों को क्रमशः ₹3 हजार, ₹2 हजार एवं ₹1500 की मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य परिवारों के छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को आगे लाना है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम और धैर्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ें। हमें अपने जीवन में कौन सा क्षेत्र चुनना है, कॉलेज में आने के बाद ही इसकी दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास बनाया है, वे कठिन परिस्थितियों से गुजरे हैं।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। दुनिया का भारत के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है। भारत की आर्थिकी तेजी से बढ़ रही है, हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत टॉपर बच्चों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेन्द्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा  शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. चन्द्र दत्त सूठा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

See also  सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा