प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अचानक सीएम धामी को फोन किया और उनसे बात की। पीएम ने ये फोन बारिश के हालात को लेकर किया। प्रधानमंत्री ने राज्य की स्थिति को लेकर बात की। पीएम ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बारिश की वजह से कितनी चुनौतियां बढ़ी हैं। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा भी प्रधानमंत्री ने दिया। पीएम ने साफ किया कि किसी भी परेशानी से निपटने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह उत्तराखंड के साथ खड़ी है। पीएम से हुई बातचीत को लेकर सीएम धामी ने कहा
आज प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में जान-माल व फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्हें एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहकर किए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया।
प्रधानमंत्री जी द्वारा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार।

More Stories
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी